Realme ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे “AI Party Phone” नाम से पेश किया है क्योंकि यह खासतौर पर क्रिएटिविटी, सोशल कंटेंट और मोबाइल गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसका अल्ट्रा-थिन डिजाइन और पावरफुल फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं। आइए इसके सभी फीचर्स को जानते हैं:
Realme 15 Pro 5G का डिस्प्ले
Realme 15 Pro 5G में 1.5K AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका साइज 6.7 इंच है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूथ हो जाएगी। कर्व्ड डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है और HDR सपोर्ट की वजह से वीडियो देखने का अनुभव बेहतरीन रहेगा।
Realme 15 Pro 5G का बैटरी और चार्जिंग
इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप के लिए जानी जाएगी। अगर आप इसे सोशल मीडिया, वीडियो और कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं तो यह बैटरी 2-3 दिन तक आराम से चल जाएगी। वहीं हेवी गेमिंग करने पर भी आपको लगभग 20 घंटे का बैकअप मिल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 80W सुपर फास्ट चार्जर दिया गया है, जो फोन को बेहद तेजी से चार्ज कर देता है।
Realme 15 Pro 5G का CAMERA
Realme 15 Pro 5G में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य Sony IMX896 सेंसर के साथ OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है। यह फोन 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और इसका AI Party Mode लो-लाइट पोर्ट्रेट्स के लिए शानदार है। साथ ही नया AI Edit Genie फीचर वॉइस कमांड से फोटो एडिट करने की सुविधा देता है।
Realme 15 Pro 5G का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। यह प्रोसेसर 120FPS और 90FPS गेमिंग मोड सपोर्ट करता है, जिससे BGMI और Free Fire जैसे गेम्स स्मूथ चलते हैं। इसमें Realme का GT Boost AI गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन और VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक फोन को ठंडा और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देता है।
Realme 15 Pro 5G का कीमत और लॉन्च डेट
Realme 15 Pro 5G को भारत में 30 जुलाई 2025 को लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹28,999 रखी गई है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। यह फोन Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।