हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं होली के लिए बेहतरीन शायरी जो Holi Shayari In Hindi, Best holi shayari for Boys , Holi Shayari for Love का बेहतरीन संग्रह करके बनाया है जो आप लोगों को बहुत ही अच्छा लगेगा।

Holi Shayari In Hindi
लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार,
सूरज की किरण, खुशियों की बहार।
चाँद की चाँदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।
फागुन की मस्ती, रंगों की फुहार,
संग है सजन, भीगी बहार।
गुझिया की महक, भंग का खुमार,
होली का त्योहार, दिल से करो स्वीकार!
रंगों की बौछार नहीं,
प्यार की फुहार चाहिए।
होली के रंग में रंगा हुआ,
सजा-संवरा यार चाहिए।
रंगों का त्योहार है होली
खुशी खुशी मना लेना
हम थोड़ा दूर है आपसे
जरा सा गुलाल हमारी तरफ से भी लगा लेना
होली का रंग, गुलाल की खुशबू,
प्यार की मिठास, खुशियों का जादू।
गिले-शिकवे मिटाकर आओ गले लग जाएं,
रंगों के इस त्यौहार को दिल से मनाएं।
होली आई रंगों की बौछार,
खुशियों में झूमे हर गली और द्वार।
गुझिया की मिठास, रंगों की फुहार,
दिलों को जोड़े ये प्यार का त्योहार।
Best holi shayari for Boys
रंग बिरंगी पिचकारियाँ हैं साथ,
दोस्तों संग उड़े गुलाल की बात।
भूल जाएँ शिकवे-गिले इस बार,
मिलकर मनाएँ होली हर बार।
राधा-कृष्ण के रंग, प्रेम का ये ढंग,
होली के पावन अवसर पर, हर दिल का हो मलंग।
खा के गुजिया, पी के भंग
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
खेलें होली हम तेरे संग !
होली की बधाई!
रंगों की बौछार हो,
अपनों का प्यार हो,
गले मिलकर मनाएं ये दिन,
खुशियों की भरमार हो।
होली मुबारक!
गुलाल का रंग, ग़ुलाब का संग,
होली का मस्त माहौल उमंग,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया,
मौसम भी गाए होली के संग।
रंगों का त्यौहार मुबारक हो,
गुझिया की मिठास मुबारक हो,
आपको हमारी तरफ से
ये होली का प्यार मुबारक हो।
तेरी यादों के रंग मेरे दिल पर छा जाते हैं,
हर त्योहार पर तेरा एहसास आ जाते हैं।
प्यार के रंगों में घुल जाए सारा जहाँ,
कोई रूठे, तो उसे मनाना,
क्योंकि बुरा ना मानो, होली है!
Holi Shayari for Love
तेरे रंग में यूं रंग जाऊं,
इस होली तेरे संग मुस्काऊं।
रंग दे मुझे प्यार के रंग में,
इस रंग से फिर नहाने न पाऊं।
अबकी बार होली में, रंगों का नहीं प्यार का रंग लगेगा,
हर दिल में फिर से नया उमंग जगेगा।
रंग गुलाल उड़ाए पिचकारी,
रंगों में हँसती है दुनिया सारी।
होली का रंग है ऐसा निराला,
जो लगा वो लग जाए मतवाला।
रंगों से भरी इस दुनिया में,
सबसे प्यारा रंग दोस्ती का है।
इस होली में उस रंग में रंग जाओ,
जो सबसे खास और सच्चा है।
रंगों से खेलें सब मिल-जुलकर,
प्यार के रंग से रंगें एक-दूजे पर।
मन में बैर न रखें ज़रा भी,
होली का त्यौहार है खुशी भरा भी।

i want to buy your website plz whatsapp on +919974932530
Hi Dear 👋
Hope you are doing well.
I recently visited your website and found it interesting.
Do you want to sell it?
Looking forward to hearing from you.
Best regards